{"_id":"5a4913a94f1c1b09788b5c6e","slug":"51514738601-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को कार में बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को कार में बंधक बनाकर पीटा
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बेला रोड पर कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को दबंगों ने कार में बंधक बनाकर मारपीट की और उसे असेनी गांव के पास फेंक दिया। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बेला रोड निवासी अमित कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को एक लड़की से फिजिक्स के कुछ प्रश्न पूछ लिए थे। इस पर कुछ दबंगों ने उसकी मारपीट कर दी थी। उसने परिजनाें को जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि रविवार की सुबह 6 बजे वह कोचिंग पढ़ने स्टेट बैंक के पीछे जा रहा था।
रास्ते में ओमनी से तीन-चार लोग उतरे और कार में खींचकर मारपीट करने लगे। दबंगों ने असेनी गांव के पास फेंक दिया। होश आने पर उसने परिजनों को फोन पर सूचना दी। परिजन उसे कोतवाली ले आए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच चल रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।