फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाला, नारी अदालत की शरण में पहुंची पीड़िता

ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाला, नारी अदालत की शरण में पहुंची पीड़िता

Thu, 21 Feb 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाला, नारी अदालत की शरण में पहुंची पीड़िता
औरैया। तीन साल पहले युवक से प्रेम होने पर युवती ने परिवार से बगावत कर विवाह किया। उसको ससुरालियों ने पीटकर भगा दिया। महिला ने महिला समाख्या की नारी अदालत में पनाह ली। वहां से महिला हेल्पलाइन से मिली सुरक्षा में उसे ससुराल पहुंचाया। टीम ने बताया कि शीघ्र ही टीम महिला के ससुराल जाएगी और जांच कर महिला का घर बसाया जाएगा।
विज्ञापन



बुधवार की देर शाम सुमन महिला समाख्या की नारी अदालत टीम के पास पहुंची। सुमन ने बताया कि तीन साल पहले उसने भानू निवासी नगला भोज जसवंतपुर से शादी की थी। पहले वह राजपुर में रहती थी। बाद में ससुराल में रहने लगी। एक साल से सास रामबेटी, ससुर तहसीलदार और जेठ भूरा उससे मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे हैं। पति भी अपने घरवालों के साथ है। ससुरालियों ने उसे धमकी देते हुए घर से निकाल दिया है। उसने अपने परिवारवालों (मायके पक्ष) से बगावत कर विवाह किया था। परिवारवालों ने भी उससे संबंध समाप्त कर लिए हैं। नारी अदालत की टीम ने जानकारी महिला हेल्पलाइन 181 को दी और बाद में महिला पुलिस की सुरक्षा में पीड़िता को उसके ससुराल भेजा। नारी अदालत की टीम और महिला समाख्या की नीता त्रिवेदी ने बताया कि शीघ्र ही टीम महिला की ससुराल जाएगी और यदि ससुरालियों ने सुमन को घर से निकाला तो कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


-नारी अदालत की शरण में पहुंची पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed