{"_id":"599b2f094f1c1bfc2c8b45f8","slug":"41503342345-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता को धमकाने में सभासद सहित पॉच पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता को धमकाने में सभासद सहित पॉच पर रिपोर्ट
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अजीतमल के एक मोहल्ला निवासी रेप पीड़िता ने सभासद सहित पांच लोगों पर धमकाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। आरोप है कि सभी लोग मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
16 जून को कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मानसिंह पर रेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अचानक इस मामले में महिला ने एक नया मोड़ ला दिया है।
महिला ने सभासद दीपक सिसौदिया उर्फ धनपति व कल्लू पुत्र मानसिंह, आजाद नगर गढ़ा निवासी रमेश पुत्र मथुरा प्रसाद, विद्यानगर निवासी जग्गू पुत्र तुलसीराम व आजाद नगर निवासी पौआ पुत्र प्रभुदयाल पर मुकदमा वापस लेने को धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बताया कि इन लोगोें ने धमकी दी है कि मुकदमा वापस न लिया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। साथ ही परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल जितेंद्र का कहना है कि जांच कर ही कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।