फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   50 हजार रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला

50 हजार रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला

Thu, 11 Apr 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
50 हजार रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला
औरैया। एक पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दहेज में एक सोने की चेन व 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। बताया कि मांग पूरी न कर पाने पर ससुरालीजनों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन



महिला थाना पुलिस को दी तहरीर में थाना ठठिया के ग्राम करसहा निवासी लक्ष्मी देवी पुत्री जगदीश ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2018 में हिंदू रीति रिवाज के साथ दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमौआहार में हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही पति व ससुरालीजन सोने की चेन व 50 हजार रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुरालीजनों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 20 दिसंबर 2018 को उसके ससुरालीजनों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed