{"_id":"5b6b39c64f1c1b9b3e8b5e33","slug":"31533753798-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों से तीन लाख वसूले, सात पर बिजली चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाएदारों से तीन लाख वसूले, सात पर बिजली चोरी की रिपोर्ट
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 08एयूआरपी39- निरीक्षण के दौरान मौजूद बिजली विभाग के अधिकारी। अमर उजाला
बकाएदारों से तीन लाख वसूले, सात पर बिजली चोरी की रिपोर्ट
बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा (औरैया)। बिजली विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान से कस्बे में हड़कंप मच गया। इस दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले सात लोगों के खिलाफ अछल्दा थाने में मामला दर्ज कराया गया।
अछल्दा में जेई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों के साथ एसडीओ व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। टीम ने हरीगंज से अभियान की शुरुआत की। चेकिंग की खबर मिलते ही कई बिजली चोरों ने कटिया उतार ली। टीम ने मौके पर सात लोगों को पकड़ा। इनके खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं दस उपभोक्ताओं का लोड भी बढ़ाया गया। लोगों के बिलों में संशोधन भी किया गया। दस लोगों के बिल संशोधित किए गए। इस दौरान लगभग बकायेदारों से तीन लाख रुपये की वसूली भी की गई। चेकिंग के दौरान विद्युत विभाग के महेश, अखिलेश, अलोक, शिवकुमार, अनिल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।