फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शिनाख्त हुई, सराफा व्यापारी निकला मृतक

शिनाख्त हुई, सराफा व्यापारी निकला मृतक

Thu, 21 Jun 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
शिनाख्त हुई, सराफा व्यापारी निकला मृतक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद (जालौन)। शताब्दी कालेज में मिला रक्तरंजित शव शहर के एक सराफा व्यापारी का निकला। वह तीन दिन पहले माधौगढ़ जाने के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। एक दिन पहले उसे कालपी रोड पर देखा गया था। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है, जबकि इससे पहले पुलिस कालेज प्रबंधक की तहरीर पर हत्या की रिपार्ट दर्ज कर चुकी है। एसपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त हो गई है तो अब हत्या की वजह और उसे अंजाम देने वालों के बारे में पता किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ भी की जा रही है। कुछ व्यापारिक लेनदेन की बात भी सामने आ रही है। मृतक के दो एक साथियों से भी पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


राठ रोड पर डकोर थाना क्षेत्र में आने वाले शताब्दी महाविद्यालय में बुधवार की सुबह एक युवक का शव खून से सना हुआ पड़ा मिला था। शव शताब्दी महाविद्यालय के कैंपस में खुले लाला अलोपीदीन कालेज की बिल्डिंग में पड़ा था। चौकीदार पप्पू की सूचना पर विद्यालय प्रबंधक प्रदीप कुमार पुरवार ने पुलिस को सूचित किया था। एसपी, एएसपी व फारेंसिक टीम ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। पुलिस की काफी कोशिशों के बाद देर रात शव की शिनाख्त हुई। शव उरई के झांसी रोड स्थित मोहल्ला रामनगर निवासी अमित सोनी (35) पुत्र सब्धप्रकाश उर्फ मुन्ना सोनी के रूप में हुई। शव की मिलने की सूचना पर परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर शिनाख्त की। मुन्ना सोनी ने बताया कि अमित तीन दिन पूर्व माधौगढ़ के लिए निकला था मगर मंगलवार दोपहर बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। मंगलवार की शाम को ही उसे कुछ लोगों ने उरई के कालपी रोड पर शराब ठेका के पास बैठे देखा था।
विज्ञापन


इसको लेकर उन्होंने कई जगह जानकारी भी ली लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ डकोर थाने में हत्या की तहरीर दी है। शाम को ही पुलिस विद्यालय प्रबंधक प्रदीप पुरवार की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर चुकी थी। इसके अलावा इस मामले का पर्दाफाश किए जाने के लिए डकोर थाने के अलावा उरई कोतवाली पुलिस को दी लगाया गया है। एसपी का कहना है कि मामला बहुत ही संगीन है। उरई से इतनी दूर ले जाकर हत्या करना सोची समझी रणनीति है। इस मामले में डकोर पुलिस के अलावा सराफा व्यापारी उरई का होने की वजह से उरई कोतवाली पुलिस को भी लगाया गया है। हालांकि परिजनों ने अभी किसी पर संदेह नहीं जताया है, उन्होंने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जल्द ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित भी अपराधी प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ उरई कोतवाली में गैंगस्टर व चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा चोरी का माल खरीदने के एक मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो माह पूर्व ही वह जेल से जमानत पर छूट कर आया था। इसके बाद वह फिर से अपना कामकाज देखने लगा। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि जिस तरह से अमित के ताल्लुकात थे, इससे कहीं माल की खरीदफरोख्त तो नहीं उसकी जान की दुश्मन बन गई।

-कालेज कैंपस में मिले युवक के शव का मामला
-तीन दिन से था लापता, हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed