{"_id":"59fb61124f1c1b9f678b8d0e","slug":"31509646610-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट। एट के धगुवां कला गांव में ट्रेन से कटकर हुई अधेड़ की मौत के मामले में पत्नी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने गांव के ही चार लोगों पर शराब पिलाकर हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगाया है। एट थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे बोले कि मामले की छानबीन की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि एट के धगुवां कला गांव निवासी पूरन कुशवाहा का शव 20 अक्तूबर की सुबह गांव के बाहर रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। वह शाम को घर से गांव में टहलने के लिए निकला था। तब पुलिस ने मामले को आत्महत्या बताया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह ट्रेन से टकराना बताया गया था।
गुरुवार को पूरन की पत्नी शांति देवी थाने में तहरीर दी कि गांव के आशीष पटेल पुत्र गजराज, छोटे राजा पुत्र कैलाश, रामराजा पुत्र रघुवीर व ओमकार पुत्र सुल्तान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शांति देवी का आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके पति पूरन को साथ ले जाकर शराब पिलाई और उनकी हत्या कर शव को पटरी पर डाल दिया, जिससे आत्महत्या साबित हो सके। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
-पत्नी के गांव के ही चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो