फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सीओ कार्यालय के बाहर महिला ने विषाख्त पदार्थ खाया

सीओ कार्यालय के बाहर महिला ने विषाख्त पदार्थ खाया

Sat, 14 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सीओ कार्यालय के बाहर महिला ने विषाख्त पदार्थ खाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सीओ कार्यालय के बाहर शनिवार को एक महिला ने जहर खा लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि लड़के की मांग पूरी न कर पाने पर उसके पति ने दूसरी शादी कर ली।

सहायल थाना क्षेत्र के गांव सूक निवासी राधा (32) ने आरोप लगाया कि उसकी शादी सात वर्ष पहले राजेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो लड़कियां हुई, जबकि ससुरालीजन लड़के के लिए प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने बताया कि जब उसे लड़का नहीं हुआ तो उसके पति राजेश ने दूसरी शादी कर ली और उसे प्रताड़ित कर भाग जाने की धमकी दे रहे थे। वह सहायल थाना एवं तहसील दिवस में कई बार पत्र दे चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शनिवार को सीओ सिटी भास्कर वर्मा के कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे टरका दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने महिला थाना पुलिस को बुलाकर महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने बताया कि उन्हें महिला के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस पर उन्होंने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। मामले की जांच चल रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed