{"_id":"59b96dd64f1c1b8a688b45da","slug":"31505324502-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादगंज (औरैया)। क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर में एक युवक ने मंगलवार की रात गृह कलह से तंग आकर फांसी लगा जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर वापस लौट गई।
गांव शाहबाजपुर निवासी बबलू (38) मजदूरी करके परिवार पालन पोषण करता था। इसी दौरान उसे नशे की लत लग गई। जिससे वह जो कमा कर लाता उससे शराब पी लेता। इससे घर में रोज कलह होने लगी। मंगलवार को फिर से नशे के कारण घर में कलह हुई। इस पर बब्लू ने रात में ही कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिवारीजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस पूछताछ कर लौट आई। परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही। कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। जांच पड़ताल हो रही है।