{"_id":"598367924f1c1be65a8b4694","slug":"31501783954-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी पर नायब तहसीलदार ने मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी पर नायब तहसीलदार ने मारा छापा
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
शहर के जालौन चौराहा स्थित सहकारी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की ओर से अधिक रुपये वसूले जाने की शिकायत पर गुरुवार को नायब तहसीलदार व सप्लाई इंस्पेक्टर ने छापा मारा। इस दौरान उन्होंने एजेंसी संचालक के बयान नोट कर एडीएम को आख्या भेजी है।
गुरुवार को सहकारी गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर के साथ नमक दिए जाने के नाम पर अधिक रुपये वसूले जाने की शिकायत एक उपभोक्ता ने एसडीएम सदर से की। इस पर एसडीएम सदर अमित राठौर ने नायब तहसीलदार शमशेर सिंह व सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष कुमार को जांच के लिए एजेंसी भेजा। जांच में उन्होंने पाया कि एजेंसी संचालक की ओर से गैस के साथ नमक भी दिया जा रहा है जबकि गैस सिलेंडर 455 रुपये का है। फिर भी वहां पर 455 की बजाए 490 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। तहसीलदार ने एजेंसी संचालक प्रेमप्रकाश अग्निहोत्री से नमक बेचने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से उन्हें निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने एजेंसी संचालक के बयान दर्ज कर आख्या एसडीएम को भेज दी है। जिस पर एसडीएम अमित राठौर ने एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई एजेंसी संचालक बिना परमीशन के अन्य सामान बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-एसडीएम ने गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए
-नमक दिए जाने के नाम पर अधिक रुपये वसूले जाने की शिकायत थी