फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   24 hours passed, no fire broke out in forests

24 घंटे बीते, नहीं बुझी बड़ैरा के जंगलों की आग

Sun, 14 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 14 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
24 hours passed, no fire broke out in forests
जंगल में लगी आग। - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के गांव बड़ैरा के जंगलों में शनिवार शाम आग लग गई थी। रात भर पूरा जंगल धू धू कर जलता रहा। रविवार सुबह गांव के किनारे तक पहुंच गई तो ग्रामीणों की धड़कने तेज हो गई है। रास्ता न मिलने से फायरब्रिगेड गाड़ी नहीं पहुंच पाई जिसके कारण 24 घंटे बाद भी जंगल में आग जल रही है।  रविवार को बड़ैरा के बीहड़ी क्षेत्र में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। यमुना के किनारे बीहड़ों से गुजरती हुई आग सिकरोड़ी गांव तक पहुंच गई। जंगल में  लगी आग गांव तक पहुंचने पर ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों को जंगल के अंदर तक जाने का रास्ता ही नहीं मिल सका। इससे वे लोग गांव के किनारे ही मशक्कत करते रहे। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जंगल में लगी आग नहीं बुझ पाई।  ग्रामीण संजीव सिंह, राममनोहर, बृजभूषण आदि ने बताया आग से उसकी जमीन पर खड़े लाखों रुपये की विलायती बबूल की लकड़ी जलकर राख हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को ही दमकल विभाग आग बुझाने की मशक्कत करते तो आग पर काबू पाया जा सकता था।  
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस दोनों पल पल की नजर रखे हुए हैं। वन क्षेत्राधिकार सुनील गुप्ता ने बताया कि हमारे कर्मचारी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वन विभाग की करीब दो हेक्टेयर भूमि में खड़ी डाब घास में आग लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed