फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आत्महत्या कर रहे युवक को स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीम ने बचाया

आत्महत्या कर रहे युवक को स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीम ने बचाया

Wed, 17 Apr 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या कर रहे युवक को स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीम ने बचाया
औरैया। जुआ खेलने के लिए रुपये न देने पर युवक ने गांव में ही फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इसी बीच वहां मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने उसे देखा और बचा लिया। युवक को थाना पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन



सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम लहरापुर निवासी सोनू पुत्र श्यामलाल गांव में ही एक पेड़ पर फांसी लगा रहा था। इस दौरान वहां से मतदान केंद्र का निरीक्षण करने जा रही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने उसे देख लिया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अरुण कुशवाहा ने सिपाहियों की मदद से उस युवक को बचाया। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सहायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ले गई। युवक से पूछतांछ करने पर बताया कि बहन से जुआ खेलने के लिए रुपये मांग रहा था। जिसे देने से इंकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और सोनू जान देने की नीयत से पेड़ के पास जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed