फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा

पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा

Sat, 24 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में ग्राम औंतो गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव गांव के बाहर आम के बाग में एक पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग पाया गया है। मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज में बाइक न देने पर मारपीट कर फांसी पर लटका देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
विज्ञापन



थाने में दी तहरीर में मृतका के पिता शिवचरन वाल्मीकि पुत्र मंगल सिंह निवासी औतो थाना दिबियापुर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री बीना (20) की शादी छह माह पूर्व सुभाष पुत्र लाखन सिंह निवासी रइया का नगला थाना पचोकरा जिला फिरोजाबाद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद सास ओमवती, देवर भोले व पति सुभाष बीना से अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन बीना से मारपीट करने लगे। बताया कि 17 नवंबर को दामाद सुभाष व पुत्री उसके घर आए थे। यहां से दोनों बाजार करने रामगढ़ निकल गए। वापस न लौटने पर जब उन्होंने दामाद का फोन मिलाया तो घंटी जाती रही लेकिन फोन नहीं उठा। मामला संदिग्ध समझ में आने पर जब वह अन्य परिजनों के साथ पुत्री के ससुराल पहुंचे तो दामाद ने बताया कि मैं तुम्हारी पुत्री को मारपीट कर पेड़ पर फांसी से लटका आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लोगों ने गांव में देखा तो पुत्री का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिबियापुर थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण हैंगिंग पाया गया है। पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed