{"_id":"5bb7ac07867a5507950d8d12","slug":"21538763783-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो दस्ता करे आराम, शोहदे हो रहे बेलगाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी रोमियो दस्ता करे आराम, शोहदे हो रहे बेलगाम
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
उरई। सत्ता संभालते ही सीएम योगी ने एंटी रोमियो दस्ते का गठन कर आधी आबादी को भरोसा दिलाया था कि अब वे असुरक्षित नहीं है, उनके लिए सरकार ने जनपद पुलिस की एक पूरी टीम ही एंटी रोमियो दस्ते के नाम से सड़कों पर उतार दी है। कुछ दिन तो टीम ने ठीक से काम किया लेकिन समय बीतने के साथ ही दस्ता सड़कों से नदारद होने लगा। अब स्थिति यह है कि चौराहा हो या बाजार अथवा खेत खलिहान।
यहां तक कि घरों के भीतर तक बहू बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। बेलगाम शोहदे घरों के भीतर घुसकर छेड़खानी, अश्लीलता यहां तक कि रेप की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस सिर्फ पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें टरका रहा है। किसी भी शोहदे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं हुई कि वह दोबारा छेड़खानी करने की हिम्मत न कर सके। महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी का उरई कोतवाली समेत अधिकांश थानों में दस्ते की सक्रियता बरकरार है, यदि इक्का दुक्का थानों में कहीं लापरवाही की शिकायत मिलेगी तो उसे भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
कालपी के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह अपने बहू के साथ घर पर थी। तभी गणेशगंज निवासी सुबोध और मनीष जबरन घर में घुस आए और हम दोनों को पीटने लगे। इतना ही नहीं शोहदों ने बहू को बुरी नीयत से खींचने का भी प्रयास किया। शोरशराबा सुनकर पड़ोसी दौड़े तो शोहदे धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस मामले को आपसी रंजिश का मामला बता रही है। कोतवाल सुधाकर का कहना है कि फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोंच की एक महिला ने बताया कि गुरुवार शाम वह घर पर अकेली थी, तभी पड़ोसी रमा अपने साथ चार पांच लोगों को लेकर जबरन घर में घुस आई और हमला बोल दिया। फिर जबरदस्ती का प्रयास करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। शोरगुल होने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। कोतवाल देवेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामला पुरानी रंजिश का भी हो सकता है।
कुठौंद क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व उसकी 17 साल की बेटी शौच के लिए खेत पर गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे चंद्रशेखर ने बेटी को झाड़ियों में खींचने का प्रयास किया। बेटी के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तो चंद्रशेखर धमकी देते हुए भाग निकला। थाने में पहुंचने पर पुलिस ने भी मामले की अनसुनी कर दी। इस पर पिता ने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। गुरुवार को अधिकारियों के निर्देश पर शोहदे के खिलाफ पाक्सो एक्ट और छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। सीओ जालौन भी मामले की जांच को पहुंचे।
एंटी रोमियो नदारद, घरों के भीतर तक हो रही छेड़खानी
अमर उजाला ब्यूरो