{"_id":"5b294da14f1c1bed778b4e4b","slug":"21529433505-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने पैदल जा रहे मासूम को मारी टक्कर, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो ने पैदल जा रहे मासूम को मारी टक्कर, रेफर
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
माधौगढ़ (जालौन)। कस्बे के चितौरा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पैदल जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चे को सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
कस्बा माधौगढ़ निवासी नरेश बाबू मंगलवार की शाम अपने पांच वर्षीय बेटे मंगल को लेकर पैदल बाजार जा रहे थे। वह जब चितौरा बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मंगल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मंगल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होता देखकर आसपास के दुकानदार दौड़ पड़े। उन्हें आता देखकर चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
इसके बाद नरेश अपने बेटे को लहूलुहान हालत में आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया। वहां पर चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
-कस्बा माधौगढ़ के चितौरा स्टैंड पर हुआ हादसा