{"_id":"5ac7c2494f1c1bcb618b5b84","slug":"21523040841-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से निकले 16 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के खाते से निकले 16 हजार
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार। सिरसाकलार क्षेत्र के ग्राम दमरास की यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में एक महिला के खाते से 16 हजार रुपये निकल गए। महिला जब खाते से रुपये निकालने पहुंची तो खाता खाली मिला। महिला ने बैंक कर्मचारियों पर धोखाधड़ी कर रुपये निकालने का आरोप लगाया। बैंक मैनेजर ने बताया कि खाते से निकासी बैंक मित्र ने की है। वह जांच करा रहे है।
जालौन के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गुड्डा देवी पत्नी दयाशंकर ने बताया कि 4 नवंबर 2016 में दमरास की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में अपने खाते में 16,350 रुपये जमा किया था। उसे कोई जरूरत नहीं पड़ी तो वह काफी दिनों से बैंक नहीं गई। शुक्रवार को वह खाते से रुपये निकालने के लिए जब बैंक पहुंची तो कैशियर ने खाते में रुपये न होने की जानकारी दी।
महिला ने शाखा प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने बात नहीं सुनी। इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने शाखा प्रबंधक अनुज कटियार से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि खाते से रुपये बैंक मित्र के माध्यम से निकाले गये हैं। पूरी धनराशि 2-2 हजार कर 8 किश्तों में निकाली गई है। शाखा प्रबंधक ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है वह इसकी जांच करा रहे है। कुछ भी पता चलने पर तुरंत कार्रवाई कर महिला को रुपये वापस दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो