{"_id":"5cc20230bdec22146805411c","slug":"201556218416-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल करने में 22 लोग नामजद, 15 को भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घायल करने में 22 लोग नामजद, 15 को भेजा गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। प्रकरण में देवकली चौकी इंचार्ज अशोक पटेल की तहरीर पर 22 लोगों के खिलाफ नामजद व तीन-चार सौ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बघावली निवासी सोनू पुत्र अमर सिंह, देवेंद्र कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, इंद्रपाल पुत्र बाबूराम, किशुन लाल पुत्र सुखलाल, मयंक पुत्र कालका प्रसाद, सुनील कुमार पुत्र प्रदीप कुमार, कसबा खानपुर निवासी महेंद्र पाल पुत्र किशुन लाल, राजू पुत्र नहीम, राजेश पुत्र महेंद्र निवासी ब्रह्मनगर औरैया, उजियारे लाल पुत्र हरीराम निवासी पुर्वा मके बिधूना, वीरेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी सीपुरा कुठौंद, लाला सिंह पुत्र रामबहादुर निवासी छोटी करहइया थाना सिरसा कलार जालौन, अनुज प्रताप पुत्र शिवराम निवासी सीपुरा, महेश पुत्र मेवालाल निवासी बघावली, छेदीलाल पुत्र बनवारी लाल निवासी कंचौसी थाना मंगलपुर कानपुर देहात को मंगलाकाली मंदिर के रास्ते में कोई योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इन लोगों को जेल भेज दिया गया। एसपी हरीश चंदर ने बताया कि घटना के बाद जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, तभी से वह लगातार इसे मानीटर कर रहे थे। ऐसा नहीं लग रहा था कि उक्त लोग इस तरह आक्रोशित हो सकते हैं। बताया कि जब उनके पास एक फोन आया और उसने बताया कि उसका बच्चे की हालत गंभीर है और उसकी गाड़ी जाम में फंसी है। ऐसे में कहीं वह इसी झमेले में मर न जाए, इस पर तत्काल एएसपी कमलेश दीक्षित को भेजकर जाम खुलवाने को निर्देशित किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया है।