{"_id":"5ca64b37bdec2239135ec29c","slug":"201554402103-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने लगाया चेयरमैन पति पर दंबगई का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासदों ने लगाया चेयरमैन पति पर दंबगई का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सामूहिक रूप से शिकायती पत्र जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को भेजकर चेयरमैन पति पर दबंगई और मनमर्जी से कार्य कराने का आरोप लगाया है।
गुरुवार को नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के सभासद जंडेल सिंह, जगत सिंह, ज्योति, गोपाल सिंह, नजीर बेगम, महेश सिंह, ओमप्रकाश, गीता देवी, शैलेंद्र कुमार, इकलाख, अलका, अशोक कुमार तथा भूपेंद्र सिंह आदि बारह से अधिक सभासदों ने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत की है कि चेयरमैन रानी पोरवाल के पति मदनलाल पोरवाल दबंगई से नगर पंचायत के बाबू व ईओ पर अनैतिक दबाब बनाकर अपना कार्य करते हैं। बोर्ड मीटिंग में शामिल होकर बैठक में हस्तक्षेप करते हैं। इससे वार्ड में कार्य कराने में सहमति नहीं बन पा रही है। धमकी देते है कि जिसने भी विरोध किया उसको झूठे मुकदमे में फंसवा कर जेल की चक्की पिसवाएंगे। खरीदारी में सभासदों की कोई सहमति नहीं ली गई है।
सभासदों ने गुहार लगाई है कि चेयरमैन पति के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए तथा बोर्ड की बैठक में उनका हस्तक्षेप रोका जाए। उधर, चेयरमैन पति मदनलाल पोरवाल का कहना है कि दबंगई जैसी कोई बात नहीं है। सभासदों सभी कार्यों में हिस्सा मांगते हैं। सभी कार्य अपनी मजऱ्ी से करना चाहते है। रही बात बोर्ड की बैठक की तो आधे से अधिक सभासद पति भी बोर्ड की बैठक में बैठते हैं ।