{"_id":"5b1ebf214f1c1bac6e8b747e","slug":"201528741665-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नवविवाहिता आग से झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में नवविवाहिता आग से झुलसी
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कदौरा। बड़ागांव में एक नवविवाहिता संदिग्ध हालत में आग से झुलस गई। परिजन सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल और फिर हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया गया। उसकी अभी एक माह पूर्व शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि वह खाना बनाते हुए आग की चपेट में आ गई, जबकि उसने सास पर आग लगाने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी प्रिया (22) पत्नी विनोद कुमार की बीती 12 मई को शादी हुई थी। सोमवार सुबह वह घर पर काम कर रही थी तभी अचानक आग की चपेट में आ गई। उसकी चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद परिजन दौड़कर आए। उन्होंने प्रिया को आग की लपटों से घिरे देखा तो किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह काफी हद तक जल चुकी थी।
परिजन प्रिया को लेकर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर भी हालत ज्यादा नाजुक देखी तो चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल से हैलट कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को बयान देते हुए प्रिया ने सास अनसुइया पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी पाकर ग्राम लहरा मऊ थाना बकेवर जिला फतेहपुर से मायके पक्ष के लोग आ गए। उन लोगों ने बताया कि घर व जेवर को बंटवारे को लेकर कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था, जिसे किसी तरह निपटा दिया गया था। फिलहाल मायके पक्ष ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। वहीं पुलिस ने प्रिया के ससुर व पति को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
कदौरा के बड़ा गांव का मामला, एक माह पूर्व हुई थी शादी
नवविवाहिता ने सास पर आग लगाने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो