फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   यमुना में मिला लापता युवक का शव

यमुना में मिला लापता युवक का शव

Mon, 09 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
यमुना में मिला लापता युवक का शव
कालपी। कालपी स्थित यमुना नदी में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह कालपी में रह रहे पिता के पास आया था। पिछले साल युवक की पत्नी ने भी यमुना में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताकर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन हत्या व आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


जनपद कानपुर स्थित चकेरी थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी रमेश अहिरवार (34) पुत्र बलखंडी बीती सात अक्टूबर को कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा में रहने वाले अपने पिता बलखंडी के पास आया था। सात तारीख की शाम को ही अचानक वह लापता हो गया।
विज्ञापन


पिता ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार की शाम कालपी की यमुना नदी किनारे बैठे कुछ लोगों ने घाट किनारे पानी के बीच शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद बलखंडी थाने पहुंचा, जहां उसने शव की शिनाख्त अपने बेटे रमेश के रूप में की। बता दें कि पिछली साल 2016 में रमेश अपनी पत्नी पूजा व मासूम बच्चे को उरई के मोहल्ला रामनगर स्थित ससुराल से घर भवानीपुर ले जा रहा था।

कालपी के यमुना नदी के पुल पर पहुंचने पर पूजा ने बाइक रोकने के लिए कहा और उतरकर नदी में कूद गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। कालपी इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की छानबीन हत्या व आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


सात दिन पहले जमानत पर हुआ था रिहा
पत्नी पूजा के नदी में कूदकर जान देने पर ससुरालियों ने रमेश पर ही पत्नी को नदी में फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रमेश को जेल भेज दिया था। सात दिन पहले ही रमेश जमानत पर रिहा होकर आया था। वह अपने पिता से मिलने कालपी आया हुआ था और उसी दिन शाम को लापता हो गया।

-कानपुर के चकेरी का रहने वाला था मृतक
-साल भर पूर्व पत्नी ने कर लिया था सुसाइड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed