फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   घर में घुसकर तीन पर धारदार हथियार से हमला

घर में घुसकर तीन पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 03 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर तीन पर धारदार हथियार से हमला
बिधूना (औरैया)। पुरानी रंजिश में दबंगों ने शनिवार सुबह एक घर में घुसकर पति-पत्नी व उसकी मां पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां महिला ने आरोपियों पर जेवर लूटने का भी आरोप लगाया है। डाक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देख सैंफई रेफर किया है।
विज्ञापन


पुराना बिधूना (कछपुरा) निवासी राहुल (30) पुत्र राम किशोर का गांव के ही राजा से रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह राहुल अपने खेतों से चारा काटकर घर वापस आ रहा था, तभी राजा व उसके पुत्रों से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच राहुल विवाद से बचकर सीधे घर आ गया। राहुल जैसे ही अपने घर पहुंचा, तभी पीछे से राजा अपने पुत्रों, भतीजे व अन्य साथियों के साथ आ गए और गाली गलौज करने लगे। राहुल ने गाली देने से मना किया तो सभी ने लाठी डंडे से हमला कर दिया।

शोर सुनकर राहुल की पत्नी प्राची बचाने को दौड़ी तो आरोपी उसे भी पीटने लगे। राहुल की मां उर्मिला देवी भी चिल्लाते हुए आई तो उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।


पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहां प्राची ने जेवर लूटने का आरोप लगाया है। सीएचसी से डाक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देख सैंफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी गुरुवचन सिंह ने बताया है कि अभी घायलों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

- महिला ने आरोपियों पर जेवर लूटने का भी आरोप लगाया
- तीनों की हालत गंभीर, सैंफई किया गया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed