फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कीरतपुर और आदर्श नगर में आबकारी विभाग का छापा

कीरतपुर और आदर्श नगर में आबकारी विभाग का छापा

Fri, 15 Feb 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
कीरतपुर और आदर्श नगर में आबकारी विभाग का छापा
औरैया। गुरुवार को विभाग की कानपुर से आई टीम ने जिला के विभागीय अधिकारियों के साथ दो गांवों में छापा मारा। गांवों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम ने चार महिलाओं को 48 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



गुरुवार दोपहर विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कानपुर से आई टीम में आबकारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश शुक्ल, अखिलेश कुमार त्रिवेदी, आबकारी निरीक्षक नीलम गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह क्षेत्र दो बिधूना और आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी क्षेत्र प्रथम औरैया की टीमें बनाकर कीरतपुर और आदर्श नगर में छापा मारा। टीमों ने मौके से चार महिलाओं को 48 लीटर अवैध रूप से कच्ची शराब के साथ पकड़ा। साथ ही कई मकानों से जमीन में दबी व कई स्थानों पर रखी लगभग 1200 लीटर तैयार लहन को नष्ट किया।
विज्ञापन



आबकारी विभाग टीम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जिले में किसी भी स्थान पर अवैध और कच्ची शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। बताया कि समय-समय पर गोपनीय तरीके से छापेमारी कर अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि शराब बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधान आबकारी सिपाही प्रदीप शिवहरे, शशिकांत पाल, विनोद कुमार, सिपाही प्रियंका आदि छापे के दौरान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-चार महिलाओं को 48 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा
-मौके से 1200 लीटर लहन की नष्ट, छापेमारी से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed