फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रास्ते के विवाद में दबंगों का कहर, पांच जख्मी

रास्ते के विवाद में दबंगों का कहर, पांच जख्मी

Mon, 03 Dec 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में दबंगों का कहर, पांच जख्मी
कदौरा। जकसिया गांव में रविवार की सुबह रास्ते के विवाद में दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया। कार सवार आधा दर्जन दबंगों ने खेत जा रहे अधेड़ को मारपीट कर कार में डाल लिया। इसके बाद गांव स्थित उसके मकान पर पहुंच कर परिजनों की भी बेरहमी से पीटा। थानाध्यक्ष कामता प्रसाद का कहना है रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों ने तहरीर दी, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पांच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


संतराम पाल पुत्र भगवानदीन ने पुलिस को तहरीर दी है कि रविवार की सुबह करीब सात बजे वह अपने खेत की ओर जा रहा था, रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के शिवम सिंह, भरत सिंह, रामबहादुर सिंह, शिवेंद्र सिंह व आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने रोककर मारापीटा और जबरन गाड़ी में बांध कर डाल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद गांव स्थित उसके घर पर धावा बोलकर पत्नी रज्जो, मां सोमवती, भाई धर्मेंद्र उसकी पत्नी अनीता को लाठी डंडो से पीट-पीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर अवैध असलहे लहराते हुए भागने लगे। इस पर ग्रामीणों ने रघुराज, नागेंद्र, बच्चा सिंह व शिवम सिंह को पकड़कर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि रास्ते को लेकर विवाद हुआ है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट व जान से मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed