फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नकली बीज की सूचना पर पायनियर कंपनी के अधिकारियों ने किसान सेवा केंद्र पर मारा छापा

नकली बीज की सूचना पर पायनियर कंपनी के अधिकारियों ने किसान सेवा केंद्र पर मारा छापा

Sun, 16 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
नकली बीज की सूचना पर पायनियर कंपनी के अधिकारियों ने किसान सेवा केंद्र पर मारा छापा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद।
कस्बे में पायनियर कंपनी का नकली बीज बेचे जाने की जानकारी पर कंपनी के अधिकारियों ने दुकान पर छापामारी की। अधिकारियों ने मौके से भारी मात्रा में पायनियर कंपनी लिखा बीज बरामद हुआ है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बीज का सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


रविवार को नगर के अछल्दा चौराहे के पास बाबरपुर रोड पर स्थित किसान सेवा केंद्र पर पायनियर कंपनी का बाजरे का नकली बीज बेचा जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर पायनियर कंपनी के अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के साथ ने किसान सेवा केंद्र पर पहुंचकर छापामारी की। अधिकारियों को मौके से पायनियर कंपनी लिखे भारी मात्रा में बीज के पैकेट मिले। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने केंद्र पर बीज बेच रहे ग्रामीण को पकड़ कर थाने पहुंचाया। अधिकारियों ने सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से किसान सेवा केंद्र पर मिले बीज का सैंपल ले लिया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नकली बीज बेचे जाने की जानकारी पर पायनियर कंपनी के अधिकारियों ने मारा छापा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed