{"_id":"5c9bc264bdec2213fe5d2eda","slug":"171553711716-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते महिला को गोली मारी, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते महिला को गोली मारी, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। घर की छत पर बने शौचालय में शौच को गई एक महिला को पड़ोसी युवक ने गोली मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पति के चिल्लाने पर पड़ोस में रहने वाले परिवारीजन जाग गए और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। उधर, आरोपी फरार है। पुलिस ने पति की तहरीर पर नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला बनारसीदास निवासी सविता देवी (28) पत्नी राहुल बाल्मीकि मंगलवार/बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे घर में छत पर बने शौचालय में शौच को गई थी। तभी फायर की आवाज हुई और सविता चिल्लाते हुए गिर पड़ी। चिल्लाना सुनकर राहुल की आंख खुल गई और भागकर वह छत पर पहुंचा। सविता लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसको देखकर घर के सामने रहने वाला युवक चिचौले भागा। उसने पुलिस को चिचौले पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर राहुल के चाचा आजाद ने बताया कि आठ माह पहले चिचौले से भतीजे का विवाद हो गया था। इस पर वह रंजिश मानने लगा था।
अभी हाल ही में होली पर भी चिचौले ने घर के बाहर आकर गालीगलौज की थी। शिकायत करने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को तड़के सुबह उसने भतीजे की पत्नी को गोली मार दी। बताया कि घायल का कानपुर में इलाज चल रहा है। इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक दुबे ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर मामले की जांच की, जिसमें प्रथमदृष्टया पूरी घटना संदिग्ध लग रही है। हालांकि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मारपीट के कई मामले दर्ज की गई है।
विज्ञापन
-छत पर गई थी, पड़ोसी युवक ने किया फायर
अमर उजाला ब्यूरो