{"_id":"5c6da3d1bdec22738335fa82","slug":"171550689233-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक को चोर समझकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक को चोर समझकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल आए युवक को चोर समझकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा (औरैया)। इटैली पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव झीगुरियापुर में बुधवार की रात ससुराल आए युवक को रात में चोर समझ कर उससे मारपीट कर दी है। घायल को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव झीगुरियापुर निवासी जगदीश कुमार के यहां जनपद इटावा के थाना ऊसराहार गांव चितपुरा निवासी अरुण कुमार आया हुआ था। रात के समय वह गांव के प्राथमिक स्कूल के पास गया था। लौटते समय गांव के लोगों ने चोर समझकर पकड़ते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसे इटैली पुलिस चौकी को सौंप दिया।
जानकारी पर ससुरालीजन पहुंच गए। उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि घायल की ओर से इस मामले में गांव के संतोष कुमार पुत्र सदन सिंह, शिवाकांत पुत्र विश्राम सिंह, विकास पुत्र धीरज, नंबरदार पुत्र सदन सिंह के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।