फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   फर्नीचर की दुकान में चोरो ने सेंध लगा माल उड़ाया

फर्नीचर की दुकान में चोरो ने सेंध लगा माल उड़ाया

Thu, 13 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फर्नीचर की दुकान में चोरो ने सेंध लगा माल उड़ाया
अजीतमल (औरैया)। मंगलवार की रात चोरों ने कोतवाली के ठीक सामने स्थित फर्नीचर की दुकान में सेंध लगाकर हजारों का माल पार कर दिया। चोर दुकान में रखे औजार और डायनोमा भी ले गए। कोतवाली के सामने हुई चोरी की घटना ने रात में पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए है।
विज्ञापन



बाबरपुर कस्बे के विद्यानगर मोहल्ला निवासी दिनेश शर्मा पुत्र स्व. राम लखन शर्मा कोतवाली के सामने फर्नीचर की दुकान किए हुए है। रोज की तरह वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब उसने दुकान पर आकर गेट खोला और अंदर जाकर देखा तो वहां पर सब सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान के पीछे की तरफ से बने मकान से सेंध लगाकर दुकान में घुसे और कुंडी के ऊपर गैस कटर से काट दिया।
विज्ञापन


कुंडी खोल ली। चोरों ने जेनरेटर का डायनोमा, ड्रिल मशीन, हैमर, वेल्डिंग मशीन, वेल्डिंग केबिल, रिंदा मशीन आदि सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर दी है। इससे पहले भी चोर कई जगह धावा बोलकर चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed