{"_id":"5b4ce7ef4f1c1bc6508b514b","slug":"171531766767-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ में बाइक फिसलने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीचड़ में बाइक फिसलने से युवक की मौत
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कोंच-नदीगांव रोड पर कीचड़ में पड़कर तेज रफ्तार बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई। हादसे के वक्त हेलमेट न लगाए होने से सिर में आईं चोटें मौत की वजह बन गईं।
जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के ग्राम नदीगांव निवासी सोनू उर्फ रोहित (19) पुत्र महेश की बाइक से जा रहा था जब वह सदुपुरा के पास पहुंचा तो बारिश के कारण कीचड़ होने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सिर सड़क से टकराने पर उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं थीं।
यही चोटें उसकी मौत की वजह बन गईं। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के सिपाहियों ने नदीगांव पुलिस को सूचित किया।
एसओ अरुणकुमार तिवारी ने बताया कि सोनू किसी की बाइक लेकर सिवनी बुजुर्ग गांव गया था तो वहीं मोड़ पर बाइक फिसल गई। यह भी जानकारी मिली है कि मृतक की मां पंद्रह वर्ष पूर्व कहीं चली गई थीं और उसका लालन पालन चाची विमलादेवी ने किया था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हेलमेट नहीं लगाए होने से सिर में आईं चोटें बनीं मौत की वजह
अमर उजाला ब्यूरो