फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में महिला समेत चार घायल

अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में महिला समेत चार घायल

Sun, 27 May 2018 10:31 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में महिला समेत चार घायल
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत चार लोग घायल हुए। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उन्हें डाक्टरी के लिए भेजा। साथ ही आश्वासन दिया कि जांच के बाद ही दोषी पाए जाने वाले अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम दौलती का अड्डा निवासी कैलाश बाबू ने गांव के ही विपिन व परमदास एवं अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी अहिबरन सिंह के खिलाफ पुराने विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर देने का मामले की तहरीर दी। वहीं दूसरे पक्ष से सावित्री देवी पत्नी रामौतार निवासी दौलती का अड्डा ने गांव के ही प्रताप सिंह, कैलाश बाबू, उमेश चंद्र व विमल कुमार के खिलाफ आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भिटारी निवासी किशोरी देवी पत्नी विद्याराम ने गांव के ही मोहित व रोहित के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। इसके साथ ही क्षेत्र के गांव चंदनापुर कस्बा जाना निवासी कल्लू यादव ने ग्राम मनसुख की मढ़ैया चंदनापुर निवासी नरेश व उदयवीर सिंह यादव के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट करने की तहरीर दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दोषी पाए जाने वाले अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में महिला समेत चार घायल
- तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, घायलों को डॉक्टरी के लिए भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed