{"_id":"5ac7c2474f1c1bf4618b5dd7","slug":"171523040839-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट के लिए बीमार वृद्ध को टीटी ने हड़काया, शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीट के लिए बीमार वृद्ध को टीटी ने हड़काया, शिकायत
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पुष्पक ट्रेन से इलाज कराने जा रहे बुजुर्ग को रिजर्वेशन के बावजूद सीट नहीं मिली। जब उसने सीट न मिलने की शिकायत कंट्रोल रूम में की तो मौके पर पहुंचे टीटी ने सीट दिलाना तो दूर उल्टा बुजुर्ग को ही शिकायत करने पर बुरी तरह से फटकारा। पीड़ित ने शिकायत लखनऊ पहुंचकर लिखित रुप से दर्ज कराई है।
शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी धनसिंह प्रजापति लखनऊ में हार्ट का इलाज कराने के लिए शुक्रवार की सुबह चार बजे पुष्पक ट्रेन से जा रहे थे। उनका एस 4 की 36 नंबर बर्थ पर रिजर्वेशन था। सीट पर कोई और यात्री लेटा था। जब धनसिंह ने उससे उठने को कहा तो यात्री बोला, वह नहीं उठेगा, क्योंकि टीटी ने उन्हें यह सीट एलाट की है।
जब उन्होंने कहा कि वह हृदय रोग से पीड़ित है और इलाज के लिए लखनऊ जा रहे हैं तो बहस करने लगा। इस पर धनसिंह ने कानपुर में कोचिंग कर रहे अपने पुत्र नरेंद्र प्रजापति को सीट न मिलने के बाबत जानकारी दी। नरेंद्र ने कानपुर सेंट्रल पहुंचकर कंट्रोल रूम को इस बारे में अवगत कराया। कंट्रोल की सूचना पर मौके पर पहुंचे टीटी राजेंद्र सिंह व सावंत ने सीट दिलाना तो दूर शिकायत करने पर बुजुर्ग को ही धमकाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
जब धनसिंह ने अपना टिकट दिखाया तो किसी तरह सीट दिलाई। कानपुर से उसका पुत्र नरेंद्र भी ट्रेन में सवार होकर लखनऊ पहुंच गया और लखनऊ में लिखित रुप से इसकी शिकायत की। लेकिन बाद में कई टिकट निरीक्षकों ने बीच में पड़कर मामला खत्म कराने का प्रयास किया। पीड़ित ने बताया कि वह इसकी शिकायत रेलवे बोर्ड में भी करेंगे।
पुष्पक ट्रेन का मामला, लखनऊ में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई
अमर उजाला ब्यूरो