फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शादी समारोह में मारपीट, तोड़फोड़ एवं फायरिंग से मची भगदड़

शादी समारोह में मारपीट, तोड़फोड़ एवं फायरिंग से मची भगदड़

Mon, 19 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में मारपीट, तोड़फोड़ एवं फायरिंग से मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर(औरैया)। नगर के सरस्वती विद्या रिसोर्ट गेस्ट हाउस में रविवार की रात शादी समारोह में एक दर्जन से अधिक दबंगों ने तोड़फोड़ एवं फायरिंग की। इससे जहां बारात में शामिल बाराती और बैंड बाजे वाले भाग खड़े हुए। वहीं जनाती गेस्ट हाउस के कमरों में दुबक गए। आधी रात के बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में शुरू हुईं। पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया।

रविवार की रात भगवतीगंज स्थित सरस्वती विद्या रिसोर्ट में पुर्वा भिखनी निवासी अरविंद कुमार पाठक के बेटे विवेक पाठक एवं उझियानी इटावा निवासी अवधेश कुमार दुबे की बेटी शालिनी की शादी के लिए समारोह आयोजित किया गया था। रात लगभग नौ बजे बाराती दूल्हे के साथ बारात घुमाने के लिए गेस्ट हाउस से बाहर निकल आए थे। जबकि जनाती गेस्ट हाउस के अंदर थे। इसी दौरान एक युवक अरविंद पाठक के भतीजे को ढूढ़ता हुआ अंदर घुसा और गाली गलौज देने लगा। लोगों ने गाली देने से रोका,लेकिन वह नहीं माना। इसपर लोगों ने उस युवक को धुन दिया। साथ ही संबंधित थाने में जानकारी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले ही मामला शांत हो चुका था। लगभग साढे़ 10 बजे गेस्ट हाउस में पिटा युवक अपने लगभग एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ दोबारा गेस्ट हाउस में पहुंचा। यहां पर फायरिंग करते हुए जनातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और कुर्सियां तोड़ डाली। गेस्ट हाउस के बाहर बारात में शामिल बाराती एवं बैंड बाजे वाले भाग खड़े हुए। गेस्ट हाउस के अंदर मौजूद जनाती कमरों में दुबक गए। इस बीच गेस्ट हाउस का गेट बंद करने का प्रयास कर रहे गेस्ट हाउस कर्मी कैथा का पुुर्वा निवासी रामू को जमकर पीटा। लड़की मामा निवासी शुक्लागंज कानपुर संजय कुमार पांडेय, रोहित उर्फ रानू अवस्थी, पुर्वा भिखनी निवासी सौरभ पाठक , सौंथरा अड्डा निवासी अभिषेक दुबे को बेल्टों से जमकर पीटा। लड़के पक्ष के पंडित विनय कुमार अवस्थी सिर में बेल्ट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें भी घर भेजा गया। वधू पक्ष के पंडित ने ही शादी की सभी रस्मों को पूरा कराया। घटना की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिशें दीं। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहे। रात लगभग 12 बजे शादी की रस्में शुरू हुईं। पुलिस रात के दो बजे तक गेस्ट हाउस में ही रुकी रहीं। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के अनुसार दूल्हे के चचेरे भाई से कुछ युवकों के साथ विवाद का मामला सामने आया है। घटना के बाद से दूल्हे का चचेरा भाई गायब है। वही आरोपियों के नाम बता सकता है। घटना के कारण के बारे में भी वही जानकारी दे सकता है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


- शादी समारोह में मारपीट फायरिंग, छह घायल
- कई राउंड फायरिंग हुई, बाराती भागे जनाती कमरों में छिपे
- नगर के सरस्वती विद्या रिसोर्ट गेस्ट हाउस का मामला, वर पक्ष के पंडित के घायल होने से रुकी रस्में










































































































































































































































































































































































फोटो-19एयूआरपी24- तोड़फोड़ से टूटी पड़ी कुर्सियां
19एयूआरपी25- घटना की जानकारी देता लड़के का पिता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed