फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   डीएम ने स्वीट हाउस पर प्रयोग रहे सात घरेलू सिलेंडर पकड़े

डीएम ने स्वीट हाउस पर प्रयोग रहे सात घरेलू सिलेंडर पकड़े

Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने स्वीट हाउस पर प्रयोग रहे सात घरेलू सिलेंडर पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
बीती रात चुनाव के मद्देनजर डीएम व एसपी ने शहर में रूट मार्च किया। इस दौरान डीएम ने फ फ ूंद चौराहे के पास एक स्वीट हाउस की दुकान पर घरेलू सिलेंडरों का उपयोग होते देखा। इस पर डीएम ने पूर्ति विभाग को सूचना देकर सिलेंडर जब्त करा लिए। साथ ही डीएम के निर्देश पर विभाग ने दुकानदार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

रविवार देर शाम डीएम जेपी सागर व एसपी संजीव त्यागी ने फोर्स के साथ शहर में रूट मार्च किया। इस दौरान डीएम की नजर फफूंद चौराहे पर स्थित अन्नपूर्णा स्वीट हाउस पर पड़ी। स्वीट हाउस में घरेलू सिलेंडर प्रयोेग हो रहे थे। उन्होंने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि सिलेंडर जब्त कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार व नायाब तहसीलदार शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और दुकान से सात घरेलू सिलेंडर बरामद किए। विभाग ने सिलेंडर जब्त कर लिए। जिला पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू सिलेंडर को व्यवसायिक रूप में प्रयोग करना अवैध है। दुकान के मालिक सिंधु कुमार पर 3/7 वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उन्होंने हिदायत दी कि किसी भी दुकान में घरेलू सिलेंडर का प्रयोग न हो। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed