फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   फर्जी केसीसी बना निकाले डेढ़ लाख

फर्जी केसीसी बना निकाले डेढ़ लाख

Sun, 26 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
फर्जी केसीसी बना निकाले डेढ़ लाख
उरई। क ालपी क्षेत्र में बैंक कर्मचारी व दलालों की साठगांठ से तहसीलदार के खाते से सूखा राहत के निकाले गए रुपयों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कु ठौंद की इलाहाबाद बैंक से एक और बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां पर फौजी की जमीन पर फर्जी केसीसी बनाकर डेढ़ लाख निकाल लिए। तहसील से नोटिस पहुंचने के बाद घर वालों को मामले की जानकारी हुई। फौजी की पत्नी ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


कालपी तहसील के इटहा गांव निवासी राम किशोरी पत्नी ने शनिवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति आर्मी में नौकरी करते है और इस वक्त श्रीनगर में तैनात है। उसके पति के नाम इटहा कालपी में आराजी संख्या 247 रकवा 1.437 हेक्टेयर जमीन है।
विज्ञापन


आरोप है कि उनके पति का कुठौंद की इलाहाबाद बैंक में न तो कोई खाता है और न कभी अपना खाता खुलवाया, लेकिन फिर भी सोनू पुत्र यशपाल निवासी ग्राम शहजादेपुर ने पति के नाम से फर्जी केसीसी बनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें अपनी फोटो लगाकर व गारंटर शिवपूजन पुत्र मनीराम, राजेश कुमार पुत्र प्रभुदयाल निवासीगण ग्राम इटहा बनाकर बैंक कर्मचारियों के साठगांठ से 2010 व 2013 में फर्जी तरीके से एक लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए। मामला तब खुला जब तहसील से नोटिस पहुंचा। कहा है कि उन्होंने किसी प्रकार का लोन नहीं लिया है। मामले की जांच कर धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

- फौजी के घर नोटिस पहुंचने पर हुई जानकारी
- फौजी की पत्नी ने थाने में दी तहरीर
- कुठौंद इलाहाबाद बैंक का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed