{"_id":"594abec74f1c1b465c8b465e","slug":"171498070727-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान व दुकान से डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान व दुकान से डेढ़ लाख की चोरी
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कदौरा। कस्बे में चोरों ने एक मकान और दुकान को निशाना बनाया। दोनों जगह से चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
कस्बा कदौरा निवासी इदरीश ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद परिजन अपने-अपने कमरे में सो गए। रात में ही चोर छत के रास्ते से घर में घुस आए और 25 हजार रुपये के अलावा घरेलू सामान और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए।
सुबह परिजनों की आंख खुली तो घटना की जानकारी हुई। उधर, चोरोें ने मुख्य बाजार में स्थित बाबूराम की किराने की दुकान का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये और अन्य सामान चुरा ले गए। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखकर बाबूराम को सूचना दी।
विज्ञापन
एक ही रात में कस्बे में चोरी की दो घटनाएं होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुल गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा का कहना है कि तहरीर आ गई है। दो संदिग्धों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
-कस्बा कदौरा का मामला, थाने में तहरीर