{"_id":"5c816749bdec22144002d1cf","slug":"161551984457-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़ चोर उठा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़ चोर उठा ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा और रुरुगंज में बाइकें चोरी हो गईं।
अछल्दा में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर से बाइक का ताला तोड़कर चोर उसे ले गए। इटेली गांव के बंटू तिवारी ने बताया कि वह थाने से कुछ दूरी पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा गुरुवार दोपहर गए थे। बाहर निकले तो बाइक गायब थी। बाइक न मिलने पर थाना पहुंचे। कस्बा इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए। इसमें बाइक का ताला तोड़ते चोर के फुटेज मिले हैं।
पुलिस जांच में जुटी हुई है। बैंक के बाहर कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। कई बाइकें चोरी हो जाने के बावजूद शातिर नहीं पकड़े जा सके हैं। उधर, रुरुगंज के एक गेस्ट हाउस के बाहर से चोरों ने एक बाइक में हाथ साफ कर दिया। अवनेश कुमार ने बताया कि वह तिलक समारोह में एक गेस्ट हाउस गए थे। बाइक बाहर खड़ी कर दी। रात करीब 10 बजे जब वह बाहर निकले तो देखा कि बाइक नहीं है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि बाइक चोरी की शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
-बाइक का ताला तोड़ते चोर के फुटेज मिले
अमर उजाला ब्यूरो