{"_id":"5c5887febdec224c80717a02","slug":"161549305854-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहार में एक साथ दो आभूषण की दुकानों पर चोरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहार में एक साथ दो आभूषण की दुकानों पर चोरों का धावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार में दो सराफा दुकानों से लाखों की चोरी
- दोनो ही दुकानों में आभूषणों से भरी अलमारी को खेत पर उठा ले गए चोर
- आक्रोशित ने औरैया-कन्नौज मार्ग पर लगाया जाम, डेढ़ घंटे तक चले जाम के बाद पुलिस ने खुलवाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
सहार (औरैया)। बेला थाना के चौकी क्षेत्र सहार की मेन बाजार में स्थित दो आभूषण विक्रेताओं की दुकानों से चोरों ने लाखों रुपये का सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दुकानदारों की सूचना पर बेला थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी सहार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दो दुकानों में चोरी से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए औरैया-कन्नौज मार्ग को जाम कर दिया। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। तकरीबन डेढ़ घंटे जाम लगाने के बाद पुलिस के समझाने पर व्यापारियों ने जाम को खोल दिया। पीड़ित दुकानदारों ने बेला थाने में चोरी की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सहार कस्बे के मेन बाजार में जिला सहकारी बैंक के पास अतुल कुमार स्वर्णकार निवासी मल्हौसी थाना बेला और अरविंद शाक्य निवासी सहार थाना बेला की आभूषण की दुकानें हैं। दोनों व्यापारियों के मुताबिक वह रविवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोर शटर उचकाकर दुकान के अंदर दाखिल हुए और दोनों दुकानों से अलमारी उठा ले गए। चोरों ने दुकान से कुछ दूरी पर स्थित राजेश शुक्ला के खेत में ले जाकर अलमारी को तोड़कर उसके रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी रुपये ले गए।
सोमवार की सुबह कस्बे के लोगों को दुकानों में चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों आभूषण व्यापारियों को फोन पर सूचना दी। व्यापारियों की सूचना पर बेला थानाध्यक्ष विष्णु गौतम और चौकी सहार के एसआई मौके पर पहुंचे उन्होंने चोरी की घटना की जांच पड़ताल की। इधर चोरी की घटना से आक्रोशित कस्बे के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर औरैया-कन्नौज मार्ग जाम कर दिया और पुलिस विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन
औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगाने से दोनों तरफ से आवागमन ठप हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस के समझाने और चोरी की घटना का खुलासे के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। पीड़ित दुकानदारों ने बेला थाने में चोरी की घटना की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
बेला थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की गई है, पीड़ित व्यापारियों की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है, आक्रोशित कस्बे वासियों ने जाम लगाया था, पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया है। चोरी की घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
-------------------------------------------------------------------
अतुल की दुकान से चोरी गया माल
सहार। अतुल कुमार स्वर्णकार पुत्र गंगाराम निवासी मल्हौसी थाना बेला ने बेला थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुरवा दानशाह में प्रमोद चौबे के मकान में किराए से उनकी आभूषण की दुकान है। चोरों ने उनकी दुकान की अलमारी उठाकर दुकान से कुछ दूरी पर स्थित राजेश शुक्ला के खेत में ले गए और अलमारी को तोड़कर उसमें रखी पांच किलो चांदी, 150 ग्राम सोना और 20 हजार रुपये नगद ले गए।
--------------------------------------------------------------------
अरविंद शाक्य की दुकान से चोरी गया माल
सहार। अरविंद शाक्य पुत्र राजाराम निवासी सहार थाना बेला ने बेला थाने में दी तहरीर में बताया कि चोरों ने उसकी दुकान की अलमारी को उठाकर टॉवर के पीछे स्थित एक खेत में ले गए और अलमारी को तोड़कर उसमें रखे तीन किलो चांदी के बने आभूषण, 20 ग्राम सोने के बने आभूषण और छह हजार रुपये नगद ले गए।
---------------------------------------------------------------------