{"_id":"5c17eb64bdec2256bd3ce94e","slug":"161545071460-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दशक पुराने जिले के अपराधियों की खंगाली जा रही कुंडली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दशक पुराने जिले के अपराधियों की खंगाली जा रही कुंडली
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले में पिछले तीन दशक से लेकर अब तक के विभिन्न मामलों के अपराधियों की पुलिस कुंडली खंगालने में लगी हुई है। एसपी के निर्देश के बाद अपराधियाें की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस भेजकर कोतवाली में तलब किया जा रहा है, जिससे उनका पूरा ब्यौरा पुलिस रिकार्ड में दर्ज किया जा सके।
एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने मल्टी टास्क के तहत जिले में पिछले तीन दशक में बने छोटे-बड़े सभी अपराधियों की जानकारी तलब की है। पुलिस रिकार्ड में दर्ज 1333 अपराधियों की सूची तैयार की गई है। इस संबंध मेें एसपी ने बताया कि जिले में पिछले तीस साल में अब तक चोरी, लूट, डकैती, अपहरण, गिरोहबंद, स्नेचर, हत्या, बलात्कार, छेड़खानी समेत जितने भी अपराधों में जेल की सजा काट चुके अपराधियों की कुंडली तैयार करवाई जा रही है।
सभी अपराधियों को नोटिस भेजकर कोतवाली बुलाकर उनसे पूछतांछ की जा रही है। पता चलेगा कि अगर इन लोगों ने अपराध से तौबा की है तो फिर जीविका के लिए अब क्या कर रहे हैं, कितने दिन जेल में रहे। उनकी फोटो भी कराई जा रही है। इसके लिए प्रतिदिन इन लोगों में कुछ लोगों को बुलाकर पूछतांछ की जा रही है। बताया कि इनमें ऐसे भी अपराधियों को बुलवाया जा रहा है। जो अपराध जगत से नाता तोड़कर सामान्य जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
- नोटिस भेजकर बुलाए जा रहे, दर्ज किया जा रहा ब्यौरा
- अब तक 1333 अपराधियों की सूची हो चुकी तैयार
अमर उजाला ब्यूरो