{"_id":"5b9c01c7867a557f592999ee","slug":"161536950727-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय विक्रेता के पुत्र से बदमाशों ने 23 हजार की राहजनी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय विक्रेता के पुत्र से बदमाशों ने 23 हजार की राहजनी की
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में फफूंद तिराहे से दिबियापुर रोड पर ग्राम नरोत्तमपुर में पुलिया के पास चार-पांच बदमाशों ने एक युवक को पीटकर उससे 23 हजार रुपये लूट लिए। घायल युवक के पिता कचहरी के सामने चाय की दुकान किए हैं।
शहर में कचहरी रोड निवासी कुन्नू अवस्थी का पुत्र कन्हैया (28) शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे दिबियापुर रोड से फफूंद तिराहे की तरफ पैदल जा रहा था। वह ग्राम नरोत्तमपुर के सामने पुलिया के पास पहुंचा ही था कि वहां पहले से ही मौजूद चार-पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी तलाशी लेने लगे।
उसने विरोध किया तो लात-घूसों से पीट दिया। बदमाश उसकी जेब में पड़े 23 हजार रुपये लूट ले गए। कन्हैया ने फोन से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।