{"_id":"5b7b081242c79246300f58fa","slug":"161534789650-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जजी में महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जजी में महिला ने किया हंगामा
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
उरई। जिला जजी परिसर में एक महिला ने जज के फैसले से असंतुष्ट होकर हंगामा शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने जजी की बिल्ड़िंग से कूदने का भी प्रयास किया। हालांकि वहां मौजूद वकीलों ने उसे पकड़ लिया। बताते हैं कि महिला का पति से विवाद चल रहा है।
उरई के मोहल्ला तुफैलपुरवा निवासी ईशा परवीन ने इशरत खां उर्फ नफीस निवासी बांदा, जोकि हाल में शहर के बजरिया इलाके में स्थित गणेश गंज मोहल्ले में रहता है। उससे चार साल पूर्व शादी की थी। शादी के बाद उसे पता चला कि नफीस पहले से ही शादीशुदा था।
बच्चे न होने की वजह से उसने दूसरी शादी की थी। इसके बाद ईशा परवीन को शादी के एक साल बाद बेटी हुई तो उसने रजिस्ट्री के जरिए तीन तलाक बोल दिया। यह मामला कोर्ट में पिछले तीन सालों से विचाराधीन था। सोमवार को सुनवाई के दौरान जज का फैसला ईशा के विरुद्ध आया तो वह असंतुष्ट होकर हंगामा करने लगी।
विज्ञापन
वह जिला जजी परिसर की सबसे ऊपरी मंजिल में चढ़ गई और अपनी तीन साल की बेटी के साथ वहां से कूदने का प्रयास करने लगी। इस बीच जजी में मौजूद वकीलों ने छत पर जाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद जजी में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। ईशा ने फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाने की बात कही है।
कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट थी, जजी की बिल्डिंग से किया कूदने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो