फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कार की टक्कर से पलटा ऑटो, एक किशोरी की मौत, सात घायल

कार की टक्कर से पलटा ऑटो, एक किशोरी की मौत, सात घायल

Tue, 11 Jun 2019 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से पलटा ऑटो, एक किशोरी की मौत, सात घायल
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फूटेकुआं के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गई। जिसमें दबकर सात लोग घायल हो गए। एक किशोरी की मौत हो गई। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब पौने नौ बजे एक ऑटो औरैया की ओर से सवारियां लेकर महेवा की तरह जा रहा था। जैसे ही वह फूटेकुआं के पास पहुंचा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। जिसमे दबकर प्रिया (13) पुत्री ध्यानपाल गौतम की की मौत हो गई। ध्यानपाल गौतम पुत्र राजेश्वर दयाल उनकी पत्नी शिवानी, बेटी दीक्षा, बेटा अरमान, मां ब्रजरानी निवासीगण राहतपुर महेवा, वरुण त्रिपाठी पुत्र शरद त्रिपाठी निवासी समरथपुर औरैया, रामदुलारे पुत्र भगौती प्रसाद निवासी तरुआपुर थाना सिकंदरा कानपुर देहात घायल हो गए। घायलवस्था में सभी को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। मृतका प्रिया अपनी मां और पापा के साथ मुरादगंज स्थित अपने मौसा आनंद स्वरूप के यहां गोद भराई कार्यक्रम में गई थी। जहां से सपरिवार वापस अपने घर लौट रही थी। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जिसके बाद कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर लोगो को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


वहीं, बेला थाना क्षेत्र के पुरवा तरा सहार निवासी विकास (19) पुत्र सुनील पेशे से मजदूर है। वह सहार में किसी काम से आया था। सोमवार की रात वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। अभी वह सहार बंबे के पास पहुंचा ही था कि एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख लोग दौड़ पड़े। उसके परिजनों को सूचना दी गई। इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक प्राइवेट बस चालक बस समेत भाग जाने में सफल रहा। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के काजीपुर निवासी महेश राजपूत पुत्र घासीराम राजपूत ट्रैक्टर लेकर अपने गांव आ रहे थे। तभी सांफर के पास ट्रैक्टर पलट गया। महेश उसमें दब गया और घायल हो गया। घायलवस्था में उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत इस्लामनगर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में इस्लामनगर निवासी दानिश मंसूरी पुत्र नूरुद्दीन मंसूरी घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed