{"_id":"6af08d8e14447f958c08a7e3","slug":"health-deteriorated-during-a-meal-in-sri-ganganagar-rajasthan-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-188871-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिवाली पर घर पहुंचा मजदूर का शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिवाली पर घर पहुंचा मजदूर का शव, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
परतावल। राजस्थान के श्रीगंगानगर में मजदूरी करने वाले श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महम्मदा टोला पिपरहवा निवासी मलखा चौधरी (50) की शनिवार को अचानक मौत हो गई। रविवार को दिवाली के दिन उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
परिजन के अनुसार, मलखा चौधरी पिछले करीब दस वर्षों से राजस्थान के श्रीगंगानगर में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ महीने पहले वह छुट्टी लेकर घर आए थे। करीब दो माह पूर्व दोबारा काम के सिलसिले में राजस्थान चले गए थे।
शनिवार को भोजन करने के दौरान अचानक उन्हें उल्टी होने लगी। देखते ही देखते उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहां काम कर रहे गांव के अन्य मजदूरों ने घटना की सूचना परिजन को दी। रविवार को उनका शव गांव लाया गया।
विज्ञापन
मलखा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। दिवाली के दिन घर के मुखिया का शव पहुंचने से पूरे गांव में शोक का माहौल है।