{"_id":"5cf17915bdec220732264081","slug":"15593290912-auraiya-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी को तमंचा लगाकर लुटेरों ने कमरों में रखे बक्सों से आभूषण व नगदी की पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गृहस्वामी को तमंचा लगाकर लुटेरों ने कमरों में रखे बक्सों से आभूषण व नगदी की पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहियापुर में सात दिन पहले पांच लोगों ने घर के बाहर सो रहे गृहस्वामी के सीने पर तमंचा लगाकर घर का दरवाजा खुलवा कर बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नगदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव लोहियापुर निवासी जाहर सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 24 मई को वह घर के बाहर सो रहा था। पत्नी व बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। रात तकरीबन दो बजे गांव के शुगर सिंह पुत्र नत्थू सिंह चार अज्ञात साथियों के साथ आए और उसके सीने पर तमंचा रखकर घर का दरवाजा खुलवाने को कहा। उसके इंकार करने पर शुगर सिंह के साथ आए लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया और उसकी पत्नी को दबोच लिया।
इसके बाद उन लोगों ने कमरों में रखे बक्सों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व पांच हजार रुपये नगद पार कर दिए। पीड़ित के मुताबिक इसी दौरान मौका पाकर पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपी वहां से भाग गए। भागते समय उसके मकान के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास तमंचे से हवाई फायर भी किया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।