फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पत्थर लगने से वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूटा

पत्थर लगने से वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूटा

Sat, 06 Apr 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पत्थर लगने से वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूटा
दिबियापुर (औरैया)। गांव के छात्रों के खेल-खेल में फेंके गए पत्थर से दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का शीशा टूट गया। ट्रेन के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन



शनिवार को वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस जब दस बजे फफूंद स्टेशन के पूर्वी ओर बिछायी गांव के पास पहुंची तो एक डिब्बे में पत्थर लग जाने से इसका कांच टूट गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पता चला कि वहां गांव के जूनियर स्कूल के बच्चे खेल रहे थे और खेल-खेल में फेंका गया पत्थर ट्रेन पर लगा है। ट्रेन के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के कर्मी मौके पर पहुंचे और तीन छात्रों को थाने ले गए।
विज्ञापन


छात्रों के परिजनो की सूचना पर बिझायी प्रधान भी पहुंचे। उनका कहना था कि रेलवे लाइन के समीप ही विद्यालय है, जिसके बाहर बच्चे खेल रहे थे। अचानक एक दूसरे को पत्थर मारने लगे जो ट्रेन मे लग गया उधर, सीआरपीएफ एसआई गौरव तिवारी ने बताया कि बच्चों को हिदायत देकर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed