फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   देवर की शादी रुकवाने को पुलिस के पास पहुंची भाभी

देवर की शादी रुकवाने को पुलिस के पास पहुंची भाभी

Sun, 06 Jan 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
देवर की शादी रुकवाने को पुलिस के पास पहुंची भाभी
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के एक गांव में पति की मौत के बाद विधवा महिला अपने ससुरालीजन की सहमति से छोटे बच्चों की परवरिश के लिए पति पत्नी के रिश्ते के साथ अपने देवर साथ रहने लगी। काफी समय ऐसा चलने के बाद अब उसके ससुराल वालों ने चोरी छिपे देवर की शादी तय कर दी। महिला ने शादी रुकवाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। महिला ने मामले को लेकर दो दिन पूर्व एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन



रविवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने भाई के साथ थाना फफूंद पहुंची। पुलिस को बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। पति प्लांट में नौकरी करते थे और इस दौरान उसके एक पुत्री व पुत्र भी हुए। पति की 2016 में करंट लगने से मौत हो गई। उसके बच्चे छोटे होने की वजह से ससुरालीजन ने उसके देवर से शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसे उसने स्वीकार कर लिया और वह सहमति से पति-पत्नी की तरह देवर के साथ रहने लगी। आठ माह बाद देवर जयपुर में काम करने की कहकर वहां रह रहे अपने बहन-बहनोई के पास चला गया, जहां उससे बराबर फोन पर बातचीत होती रही।
विज्ञापन


इसी बीच अब उसे मालूम हुआ कि उसके देवर, ससुर, सास, ननद, बहनोई ने चोरी छिपे देवर की शादी गोद भराई आदि करके 22 जनवरी को करने जा रहे है। शनिवार की रात देवर एक लड़की को लेकर घर में आया और कहने लगा कि उसने इससे शादी कर ली है जब उसने विरोध किया, तो ससुरालीजनों ने गाली गलौज करते हुए घर से भगा दिया। महिला ने शादी रुकवाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पति की मौत के बाद सबकी सहमति से देवर साथ रह रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed