फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बंद घर से चोरों ने नगदी व जेवर किए पार

बंद घर से चोरों ने नगदी व जेवर किए पार

Mon, 02 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बंद घर से चोरों ने नगदी व जेवर किए पार
कदौरा। पथरेहटा गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर पहुंचे पीड़ित ने अपने भाई व उसके दोस्तों पर चोरी का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा निवासी अमर चंद्र पुत्र स्व. बिंद्रावन परिवार समेत कानपुर में रहता है। लेकिन रिश्तेदारी में शादी होने के कारण गांव आया था, शादी में जाने के कारण उसके घर में ताला पड़ा था। बंद घर पाकर शनिवार की रात चोरों ने उसके घर को निशाना बना लिया।
विज्ञापन


छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी व जेवरात के अलावा अन्य सामान चोरी कर भाग निकले। शादी में शामिल होकर सुबह जब अमरचंद्र घर पहुंचा तो आंगन में सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। गांव में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया और ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरचंद्र ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नगद, बाजू बंद, हाथ फूल, सोने की अंगूठी, जंजीर, दो जोड़ी पायल समेत करीब एक लाख का जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने किसी और पर नहीं बल्कि अपने सगे भाई संतोष व उसके दोस्तों पर चोरी का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।


- अक्तूबर में है बेटी की शादी
अमरचंद्र ने बताया कि उसकी दो पुत्री व तीन पुत्र है। बड़ी बेटी रानी की अक्तूबर में शादी होनी है। उसको देने के लिए वह जेवर व बर्तन लाया था, जोकि चोरी हो गए। यह काम उसके सगे भाई संतोष ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया है। इसके अलावा रात में आहट पाकर बगल वाले घर में सो रही उसकी मां की आंख खुली तो वह उसे धमकी देकर भाग गया।

पथरेहटा गांव में हुई चोरी, भाई व उसके साथियों पर आरोप लगाकर दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed