फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रिफलिंग के दौरान लगी आग, तीन वैन और एक बाइक जली

रिफलिंग के दौरान लगी आग, तीन वैन और एक बाइक जली

Thu, 09 May 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
रिफलिंग के दौरान लगी आग, तीन वैन और एक बाइक जली
बिधूना (औरैया)। कस्बा स्थित चंदरपुर चौराहे के पास पर एक मारुति वैन में गैस की रीफिलिंग के दौरान अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़ीं तीन वैन धू-धूकर जलने लगीं। पास खड़ी एक बाइक भी जल गई।
विज्ञापन


चंदनपुर चौराहे के पास बुधवार की शाम एक मारुति वैन में गैस रीफिलिंग की जा रही है। इस दौरान दो अन्य वैन वहां रिफलिंग के लिए खड़ीं थी। तभी अचानक वैन में आग लगी। इससे पहले कि वहां खडे़ लोग कुछ समझ पाते, वहां दो वैन और एक बाइक भी आग की चपेट में आ गईं। आग की लपटों को देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इधर आग लगते देख रिफलिंग करने वाला व्यक्ति मौके से भाग निकला। आग की लपटों को देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम रमापति मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर से वैन में रिफलिंग के दौरान हादसा हुआ। यह तो अच्छा रहा कि सिलिंडर नहीं फटा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed