फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कोतवाली प्रभारी को है अधिकारियों के आदेश का इंतजार

कोतवाली प्रभारी को है अधिकारियों के आदेश का इंतजार

Sat, 09 Mar 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी को है अधिकारियों के आदेश का इंतजार
अजीतमल (औरैया)। फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र जारी करने और लोगों को गुमराह करने वाले जन सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो सका है। कोतवाली पुलिस को उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन



अजीतमल तहसील क्षेत्र के गौहानी खुर्द का जनसेवा केंद्र अवधेश कुमार के नाम से आवंटित है, जो बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर में संचालित किया जा रहा है। जबकि शासन का आदेश है कि जनसेवा केंद्र का संचालन कार्य आवंटित स्थल पर ही किया जाएगा। उक्त जनसेवा केंद्र से फर्जी तरीके से आधार कार्ड संशोधन कर निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था। इसकी जांच तत्कालीन तहसीलदार के द्वारा की गई। जांच में पाया कि सीमा पत्नी सतेंद्र कुमार के आधार संख्या 9140984828 में निवास स्थल ब्लाक बी तीन मकान संख्या 441 सुल्तानपुरी नार्थ बेस्ट दिल्ली है।
विज्ञापन



आवेदन में फोटोशॉप से एडिट करके शास्त्रीनगर बाबरपुर बताया गया। वहीं शास्त्रीनगर बाबरपुर निवासी जूली पत्नी अवधेश कुमार के आधार संख्या 517749784097 में फोटोशाप से पते में छेड़छाड़कर शास्त्रीनगर बाबरपुर लिखा गया। शहवाजपुर निवासी कुमार कार्तिकेयन पुत्र रघुनंदन के आधार संख्या 694417633500 में एडिट करके आर्यन किया गया था। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट आने के बाद तत्कालीन उप जिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस को आरोपी केंद्र संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। कोतवाली पुलिस ने संगीन धाराओं के चलते आला अफसरों को अवगत कराया था और मामला दर्ज करने के लिए आलाधिकारियों के आदेश की प्रतीक्षा की थी। लेकिन अभी तक केंद्र संचालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा सका। इस संबंध ने कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फर्जी तरीके से प्रमाणपत्र जारी करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed