फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   संदिग्ध हालात में रेलवे पुल से गिरी युवती, हालत गंभीर

संदिग्ध हालात में रेलवे पुल से गिरी युवती, हालत गंभीर

Thu, 08 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में रेलवे पुल से गिरी युवती, हालत गंभीर
कालपी। कालपी में यमुना नदी पर बने रेलवे के पुल से एक युवती संदिग्ध हालत में गिर गई। वह शाम को यमुना नदी किनारे टहलने निकली थी। पुल से गिरकर युवती पानी की जगह रेत में जाकर गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं काम कर रहे मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए युवती को जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है कि युवती कूदी है या इसे फेंका गया है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला रामगंज निवासी कौशर खान (22) पुत्री नसीम खान बुधवार की शाम करीब 6 बजे घर से यमुना नदी किनारे टहलने निकली थी। वह टहलते हुए यमुना नदी पर बने रेलवे के पुल पर पहुंच गई। पुल पर टहलते हुए अचानक कौशर संदिग्ध हालत में नीचे गिर गई। पुल से गिरकर वह पानी में न जाकर किनारे पर रेत में जा गिरी, जिससे उसका सिर फट गया और हाथ पैर भी टूट गए।
विज्ञापन


नदी किनारे रेलवे के दूसरे पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा है। वहां काम कर रहे मजदूरों ने जब कौशर को तड़पते देखा तो वह दौड़कर पहुंचे और सीएचसी ले गए। वहां पहुंचने पर कौशर के परिजनों को सूचित किया गया। जानकारी पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन वह बोल पाने की हालत में नहीं थी, जिससे कुछ बता न सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चिकित्सक ने कौशर की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवती पुल से खुद कूदी है या फिर किसी ने उसे फेंका है, यह बात अभी साफ नहीं हुई है। वहां काम करने वाले मजदूरों ने भी पता होने से इंकार किया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है।

कालपी नगर का मामला, यमुना नदी पर बने पुल पर टहलने गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed