{"_id":"59f0d5104f1c1b87698b7886","slug":"141508955408-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली के पीछे गढ़ा रोड के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे अधेड़ ट्रक चालक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह पहचान होने पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे।
फि रोजनगर बाबरपुर निवासी नसीर (45) पुत्र बसीर ट्रक चलाकर घर का गुजर बसर करता था। वह अनंतराम निवासी एक व्यापारी का ट्रक चलाता था। मंगलवार देर रात वह ट्रक अनंतराम में खड़ा करके घर जाने के लिए रात में किसी वाहन से हाईवे पर उतरा और सड़क पार करने लगा। तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह सूचना मिलने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पहचान की। नसीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।