फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   प्रचार वैन में पथराव करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

प्रचार वैन में पथराव करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Apr 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रचार वैन में पथराव करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
दिबियापुर (औरैया)। गांव पढ़ारा में सोमवार को भोपाल से भाजपा का प्रचार-प्रसार करने आई प्रचार वैन पर दबंगों द्वारा पथराव कर वैन में सवार एक प्रचारक को पत्थर लग जाने के मामले में थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को कन्नौज लोकसभा के गांव खरकपुर में भाजपा की प्रचार वैन प्रोजेक्टर पर नरेंद्र मोदी का प्रचार-प्रसार कर रही थी। तभी गांव के कुछ दबंगों ने वैन पर सवार प्रचारक व चालक से वैन को गांव से ले जाने को कहा। वैन चालक ने बताया कि दबंगों द्वारा मना करने पर उसने डिस्पले से वीडीओ बंद कर दूसरे गांव पढ़ारा ले आया। यहां भी खरकपुर से पहुंचे दबंगों ने वैन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। वैन में हरदोई निवासी प्रचारक देशशरण ने बताया कि उसके हाथ में पत्थर लग गया, जिसके बाद भोपाल निवासी वैन चालक विजय ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर भाजपा कार्यकर्ता मौके पर आ गए और वैन को थाने ले आए। थाने में वैन चालक विजय ने धर्मेंद्र पुत्र रूपलाल, अंकित पुत्र महाराज, छोटे पुत्र कडोरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed